Hathras News: वीडियो कॉल से ऑनलाइन निरीक्षण का विरोध, प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस में बिना शासनादेश वीडियो कॉल से ऑनलाइन निरीक्षण के आदेश का प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा।

Aug 13, 2026 - 23:26
8 Views
Hathras News: वीडियो कॉल से ऑनलाइन निरीक्षण का विरोध, प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना किसी लिखित आधिकारिक शासनादेश के वीडियो कॉल के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों का ऑनलाइन निरीक्षण कराए जाने के आदेश पर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिकंदराराऊ ने इस व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे शिक्षकों के आत्मसम्मान और नियमों के विपरीत करार दिया है।

इस मुद्दे को लेकर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौहान, मंत्री कृष्णकांत कौशिक, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री राधेश्याम के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिकंदराराऊ क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा से मिला। शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना किसी स्पष्ट शासकीय आदेश के वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल निगरानी का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक शासन स्तर से कोई लिखित दिशानिर्देश जारी नहीं होता, तब तक अध्यापकों पर इस प्रकार के निरीक्षण का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर विजय वीर सिंह, प्रमोद कुमार, अमन सक्सेना, कुलदीप पचौरी, मनोज पुंडीर, संजीव पुंडीर, संजीव पाल सिंह, शैलेंद्र पुंडीर, यशवीर पुंडीर, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, तिलक सिंह, अशोक, जयसिंह, चंद्रप्रकाश, जितेंद्र कुमार, कुशलपाल, धर्मेन्द्र यादव, अतुलेश, नितिन पाठक, सतीश कुमार, सुखदेव, हरिशंकर, रंजिल कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, निर्दोष, भीष्म सिंह, विवेक कुमार तथा सुखवीर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं को महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow