Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं को महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया जागरूक

महिला कल्याण विभाग की ओर से श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन

Aug 13, 2026 - 21:15
6 Views
Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं को महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया जागरूक

हरदोई। महिला कल्याण विभाग की ओर से श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं और आपात स्थिति में उपलब्ध सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अलका सक्सेना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया। महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए छात्राओं को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

संध्या ने सरकार द्वारा शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं, सुरभि सिंह ने वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को संकट के समय उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा 102/108 एंबुलेंस सेवा का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

Also Read- Birbhum Cash Seizure: बीरभूम में पुलिस की बड़ी रेड, TMC नेता के करीबी के ठिकाने से ₹28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow