Hardoi: तिरंगे की शान में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल ने निकाली भव्य विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा हरदोई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल, मंगली पुरवा फाटक, हरदोई की ओर से गुरुवार को भव्य विशाल

Aug 13, 2026 - 20:37
6 Views
Hardoi: तिरंगे की शान में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल ने निकाली भव्य विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा हरदोई

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल, मंगली पुरवा फाटक, हरदोई की ओर से गुरुवार को भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में शान से लहराता तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजता वातावरण और भारत माता के जयघोष ने शहर की सड़कों को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्काउट गाइड एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी और हाथों में लहराते तिरंगों ने यात्रा को भव्य और आकर्षक बना दिया।

तिरंगा यात्रा मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल से प्रारंभ हुई। यात्रा दुलीचंद्र चौराहा, खाटू श्याम मंदिर होते हुए जिंदपीर चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा हरदोई स्टेशन रोड होते हुए पुनः श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई हाथ में तिरंगा थामे नजर आया तो कोई देशभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता दिखाई दिया। स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।

स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के रूप में सजे बच्चों ने खींचा ध्यान। तिरंगा यात्रा में बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर शहीद भगत सिंह और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का रूप धारण कर स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवंत कर दिया। वहीं कुछ बच्चे आर्मी की वेशभूषा में देश के वीर जवानों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। इन बच्चों की वेशभूषा और प्रस्तुति ने यात्रा में देशभक्ति और वीरता का रंग और गहरा कर दिया। गांधी जी, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के रूप में सजे बच्चों को देखकर लोग उत्साहित नजर आए और उनके प्रयास की सराहना की।

“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। यात्रा को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग भी रुके। तिरंगे के साथ आगे बढ़ते विद्यार्थियों को देखकर लोगों में भी देशभक्ति की भावना दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगा यात्रा की सराहना की।
भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मौजूद रहे, भाजपा नेता ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में बच्चों को देखकर ऐसा लगा मानो आजादी के दौर की तस्वीरें फिर से जीवंत हो उठी हों। किसी बच्चे में सरदार भगत सिंह की वीरता नजर आई तो किसी में प. चंद्रशेखर आजाद का जज्बा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का रूप बच्चों को सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश देता दिखाई दिया। 
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण देश को आजादी मिली।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को करीब से समझने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, कविता गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला, शैलजा मिश्रा, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी, पूजा मिश्रा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गुप्ता, परी गुप्ता, मानसी, ऋचा, अपर्णा, पूजा चौहान, क्षमा सिंह, जूही, पूजा चन्देल, राम प्रकाश पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह, आयुष यादव, संजय कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

500 से अधिक बच्चों की भागीदारी, हाथों में लहराता तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा और गूंजते देशभक्ति के नारों ने तिरंगा यात्रा को यादगार बना दिया। तिरंगे की छांव में आगे बढ़ती यह यात्रा नई पीढ़ी के दिलों में राष्ट्रप्रेम जगाने और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाली एक शानदार पहल बनकर सामने आई।

Also Read- योगी सरकार, बुलेट की रफ्तार: बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग में 22 दिनों में 5.23 लाख से अधिक शिक्षक-कार्मिकों ने पूरी की ई-केवाईसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow