Hardoi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

थाना लोनार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,

Aug 13, 2026 - 20:48
16 Views
Hardoi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना लोनार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना लोनार में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के दौरान मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए कार्रवाई की। इसके बाद थाना लोनार पुलिस टीम ने नामजद आरोपी सौरभ वर्मा पुत्र अशोक, निवासी ग्राम तातपुरवा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश, कांस्टेबल रामपाल जायसवाल और कांस्टेबल अखिलाख सिंह शामिल रहे।

Also Read- Birbhum Cash Seizure: बीरभूम में पुलिस की बड़ी रेड, TMC नेता के करीबी के ठिकाने से ₹28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow