Hardoi: आजादी के जश्न में जोश से सराबोर दिखे युवा से लेकर वृद्ध, तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति,

Aug 13, 2026 - 19:03
6 Views
Hardoi: आजादी के जश्न में जोश से सराबोर दिखे युवा से लेकर वृद्ध, तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

हरदोई: भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

गांधी मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद उद्यान पहुंचने पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण, याचिका समिति के सभापति एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक अलका अर्कवंशी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने  कहा कि आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस विकसित भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की है। आज देश को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रभक्ति के साथ शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नवाचार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।

कहा कि वैश्विक युद्ध संकट ने भारत के सामने अनेक चुनौतियां पैदा की हैं। लेकिन इन चुनौतियों का सामना किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से नहीं, बल्कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों के सामूहिक संकल्प, परिश्रम और जिम्मेदारी से किया जा रहा है। युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उनसे आह्वान किया गया कि वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।

याचिका समिति सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत को ऐसा विकसित राष्ट्र बनाना है, जहां आधुनिक तकनीक और प्राचीन संस्कारों का समन्वय हो, हर नागरिक को सम्मान और अवसर मिले तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भारत की प्रगति ऐसी होनी चाहिए जो विश्व के लिए शांति, समावेशी विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ने का अप्रतिम उदाहरण बने।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता की विरासत को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की विशेष भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की। पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृतियों और नई पीढ़ी के के बीच एक भावनात्मक सेतु का काम किया। पूरे आयोजन में तिरंगा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर लहराता रहा।

अलका गुप्ता, नीतू चंद्रा, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, शोभना सिंह, सुहाना जैन, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग मिश्रा कीर्ति सिंह, पी के वर्मा, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित,अजय शुक्ला, सौरभ सिंह गौर, शिवराज सिंह बाबा,महेंद्र सोनी, अनुराग मिश्रा,सत्येंद्र गोपाल त्रिपाठी,अमरेंद्र अर्कवंशी,रिंकू कुमार गुप्ता, निर्देश राजपूत, गंगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, अतुल सिंह, परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह, आजाद भदौरिया, अर्जुन सिंह चंदेल,आशुतोष बाजपेई,  संदीप अवस्थी, अजय अवस्थी, विनोद वर्मा,मनीष, हर्ष, अनुराग श्रीवास्तव,ऋतुराज त्रिपाठी,  पंकज शुक्ला संजय सिंह गुड्डू,सिद्ध प्रताप मौर्या,विनोद राठौर, लोकेश, गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद, अविनाश पाण्डेय, पारुल दीक्षित, आशुतोष शुक्ला राकू, सुभाष पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, अविनाश मिश्रा, शशि भूषण शुक्ला'शोले', वेदराम राजपूत, अनुराधा मिश्रा, मुदित बाजपेई, अंकित पांडे पंकज सिंह शुभम लोहिया प्रियंका सिंह बॉबी ओमर मुकुल सिंह,  अजीत उपाध्यायआदर्श दीपक मिश्रा आरिफ खान, अमित दीक्षित आदेश सिंह दीपू त्रिपाठी बिरजू गुप्ता..

Also Read- UP Potato Farmers Subsidy: आलू किसानों के लिए 1000 करोड़ का बजट मंजूर, भंडारण शुल्क पर मिलेगी छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow