Hardoi: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला संगठन के साथ की चर्चा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर मंथन

प्रभारी मंत्री असीम अरुण आज तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर आगामी स्वतंत्रता

By INA News Desk
Aug 13, 2026 - 19:11
14 Views
Hardoi: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला संगठन के साथ की चर्चा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर मंथन

हरदोई: प्रभारी मंत्री असीम अरुण आज तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता अभियान की प्रगति को लेकर  बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि 15 अगस्त केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जनपद के गांव से लेकर नगर के प्रत्येक घर तक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर वर्ग और हर परिवार को आजादी के उत्सव से जोड़ने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाए।
मंत्री ने चल रहे समरसता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा स्वतंत्रता दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। 

बैठक में प्रभारी मंत्री असीम अरुण व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊपुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर  केक खिलाकर उनको शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनको बधाई और आशीर्वाद दिया।

उपस्थित रहे जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, इं ओम वर्मा,सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित,अजय शुक्ला,सौरभ सिंह गौर,अलका गुप्ता,महेंद्र सोनी, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला,नीतू चंद्रा,अमरेंद्र अर्कवंशी,अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, निर्देश राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह,सह मीडिया प्रभारी आयुष कुमार सिंह,जिला कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया,सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह चंदेल,आशुतोष बाजपेई,सह प्रचार मंत्री विनोद वर्मा,सह संयोजक आई टी हर्ष,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक ऋतुराज त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।.

Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow