राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा हरदोई: प्रभारी मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में गांधी भवन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन

तिरंगा यात्रा मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण के नेतृत्व में गांधी भवन से

Aug 13, 2026 - 18:45
6 Views
राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा हरदोई: प्रभारी मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में गांधी भवन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन

Hardoi: तिरंगा यात्रा मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण के नेतृत्व में गांधी भवन से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे आमजनमानस एवं स्कूली छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट जनप्रतिनिधिगणों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली का शुभारम्भ गांधी भवन से किया गया, जो शहीद उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गांधी भवन पहुंच कर सर्वप्रथम शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा रैली गांधी भवन से शहीद उद्यान के लिए रवाना हुई। प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। उन्होंने अंबेडकर पार्क मे डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पर्ण किया। तिरंगा रैली मे विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। उनके उत्साह और देशभक्ति से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। रैली में शिक्षक एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल रहे।

शहीद उद्यान पहुंचने पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने शहीद ले0 कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने सफाई कर्मियों को वस्त्र वितरित कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा रैली का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और अमर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायिका अलका  अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।
Also Click : Devendra Mahato Fast Unto Death: देवेंद्र महतो का अनशन 11वें दिन जारी, छात्रों ने दी 'मास मूवमेंट' की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow