Hardoi: गांधी भवन में भव्य तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने फीता काटकर किया शुभारंभ
हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अन्तर्गत गांधी भवन परिसर में भव्य तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरगां कासंर्ट का आयोजन
Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अन्तर्गत गांधी भवन परिसर में भव्य तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरगां कासंर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ शहीद स्तभं पर श्रद्धसुमन भी अर्पित किये। उन्होंने प्रदर्शनी के स्थलों का भी अवलोकन किया तथा विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली तथा स्टॉलों पर उपलब्ध सामग्री का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों द्वारा आमजन को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की गई।
इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गांधी भवन हॉल में दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत एवं प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?



