Hardoi: चोरी की नगदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद

कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन

Aug 11, 2026 - 19:09
2 Views
Hardoi: चोरी की नगदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद
चोरी की नगदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.62 लाख रुपये बरामद

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 62 हजार 300 रुपये की चोरी की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई 11 अगस्त 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल ने 17 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में परचून की थोक दुकान है। 16/17 जुलाई की रात दुकान पर काम करने वाले कुलदीप, दिव्यांशु और शोभित पर घर से नगदी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मामले में अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले में प्रकाश में आए संतलाल, रामसागर उर्फ रेनू और जाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 6,62,300 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 25 जुलाई 2026 को इसी अभियोग से संबंधित 14 आरोपियों को 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये की चोरी की नगदी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस कार्रवाई में कोतवाली शहर पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Also Read- Bhagalpur Murder Case: प्रेमिका के पति की हत्या के लिए फ्लाइट से आया प्रेमी, कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow