हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 8 शातिर गिरफ्तार, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा।

जनपद में लगातार हो रही विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से तेल व कॉपर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह

Apr 17, 2026 - 12:03
60 Views
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 8 शातिर गिरफ्तार, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा।
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 8 शातिर गिरफ्तार, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा।

हरदोई: जनपद में लगातार हो रही विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से तेल व कॉपर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसओजी, सर्विलांस और थाना अरवल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों से तेल और कॉपर चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के संबंध में थाना अरवल व कोतवाली देहात में मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 17 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरपालपुर चौसार रोड के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि सभी 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 49 हजार रुपये नकद, एक कार, 50 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल, कॉपर बंडल, ट्रांसफॉर्मर खोलने के उपकरण और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के कुछ सदस्य अन्य जनपदों के रहने वाले हैं और इन पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow