Hardoi: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया
हरदोई। पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों की अनुशासन एवं तत्परता का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने डायल–112, प्रशिक्षु आरक्षियों, क्वार्टर गार्ड तथा अर्दली रूम का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में और अधिक दक्षता व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल का अनुशासित एवं प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी बघौली एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









