Hardoi : डीएम- एसपी के निर्देशन में गति पकड़ रहा मिशन शक्ति फेज-5.0, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

अभियान के क्रम में थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम खजुराहरा में मिशन शक्ति टीम ने शिक्षा के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मिशन शक्ति प्रभारी सारिका ने महिलाओं और बच्चों के साथ बैठक कर उन्हें

Apr 17, 2026 - 00:22
51 Views
Hardoi : डीएम- एसपी के निर्देशन में गति पकड़ रहा मिशन शक्ति फेज-5.0, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
Hardoi : डीएम- एसपी के निर्देशन में गति पकड़ रहा मिशन शक्ति फेज-5.0, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

हरदोई जिले में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के विवेकानंद सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

अभियान के क्रम में थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम खजुराहरा में मिशन शक्ति टीम ने शिक्षा के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मिशन शक्ति प्रभारी सारिका ने महिलाओं और बच्चों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 1098 और साइबर अपराध की मदद के लिए 1930 की विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया।

वहीं, बेनीगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया। महिला आरक्षी पूजा त्यागी और पुष्पा यादव ने बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', आत्मरक्षा के गुर और साइबर अपराध से बचाव के तरीके सिखाए। छात्राओं को पंपलेट बांटकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

सवायजपुर के ग्राम असलापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और स्वयंसेवी संस्था के जिला संयोजक अवनीश मिश्रा ने बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को विभिन्न आपातकालीन नंबरों के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow