Hardoi : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर और सुरक्षा के नियम

बिलग्राम क्षेत्र के बजरिया गांव में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाई। महिला आरक्षी आरती और सीमा ने ग्रामीणों को पंपलेट बांटकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं

Apr 15, 2026 - 22:26
 0  4
Hardoi : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर और सुरक्षा के नियम
Hardoi : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर और सुरक्षा के नियम

हरदोई जिले में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के दौरान महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना पाली में महिला आरक्षी संगीता चौहान और कविता चौधरी ने एक बैठक के माध्यम से महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा के लिए जारी टोल फ्री नंबरों जैसे 1090, 1098, 112 और 1930 के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श के बीच का अंतर भी समझाया गया।इसी क्रम में बिलग्राम क्षेत्र के बजरिया गांव में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाई। महिला आरक्षी आरती और सीमा ने ग्रामीणों को पंपलेट बांटकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने की सीख देते हुए आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए। चौपाल में साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए और बताया गया कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर संपर्क करें। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित व स्वावलंबी महसूस कराना रहा।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow