Hardoi : संडीला में प्रेम संबंध पर शक के कारण युवक ने फावड़े से कर दी युवती की हत्या, गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से प्रेम संबंध था। आरोपी को शक था कि पीड़िता किसी अन्य व्यक्ति से बात क

Apr 15, 2026 - 22:31
52 Views
Hardoi : संडीला में प्रेम संबंध पर शक के कारण युवक ने फावड़े से  कर दी युवती की हत्या, गिरफ्तार
Hardoi : संडीला में प्रेम संबंध पर शक के कारण युवक ने फावड़े से कर दी युवती की हत्या, गिरफ्तार

मल्लावां पुलिस को सूचना मिली कि हरदोई जनपद के गढ़ी रसूलपुर गांव में शिल्पी कुशवाहा की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी ऋषभ द्विवेदी पुत्र प्रमोद द्विवेदी निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई को घटना में इस्तेमाल फावड़े सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से प्रेम संबंध था। आरोपी को शक था कि पीड़िता किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने फावड़े से वार कर पीड़िता की हत्या कर दी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे, उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी, उपनिरीक्षक महमूद आलम, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल अमित शामिल थे।

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow