Hardoi : बेहटा गोकुल पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया
इस मामले में थाना बेहटा गोकुल में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद हथियारों की कानूनी जांच चल रही है। अजय पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार रखने, चोरी और
हरदोई जनपद में अवैध हथियारों पर चल रहे अभियान के तहत बेहटा गोकुल पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। पुलिस टीम ने ग्राम सुजीपुर निवासी अजय पुत्र जागेश्वर को एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना बेहटा गोकुल में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद हथियारों की कानूनी जांच चल रही है। अजय पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार रखने, चोरी और मारपीट संबंधी मुकदमे शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक रविकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









