Hardoi : बेहटा गोकुल पुलिस ने बच्ची को बहला कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस टीम ने अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान मामले में धारा 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता और 5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने नामजद आरोपी सुखदेव को
पीड़िता की मां ने थाना बेहटा गोकुल में शिकायत दी कि सुखदेव पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम फूल बेहटा थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस टीम ने अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान मामले में धारा 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता और 5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने नामजद आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, कांस्टेबल शशांक भारद्वाज और कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल थे।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









