Hardoi : जमीन के झगड़े में मां-बेटे सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल, प्रधान पक्ष पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप
अगले दिन सुबह जब सूरज अपनी 45 साल की मां रानी के साथ संडीला से वापस घर लौटे, तो घर के बाहर बैठे ताई के परिवार वालों से जमीन को लेकर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान के बेटों और परिवार
Report : अभिषेक त्रिवेदी
संडीला कोतवाली क्षेत्र के खखरा आलमपुर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष की महिला और उनके तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, खखरा आलमपुर गांव के रहने वाले 22 साल के सूरज अपने घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। पीड़ित सूरज ने बताया कि उनकी चचेरी ताई गांव की वर्तमान प्रधान हैं और उनका घर सूरज के घर के पास ही है।
घर से कुछ दूरी पर सूरज का एक प्लॉट है, जिसे लेकर उनकी प्रधान ताई और उनके परिवार के लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने उस विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवाया था, लेकिन तब ताई के बेटों ने मौके पर आकर काम रुकवा दिया था।
अगले दिन सुबह जब सूरज अपनी 45 साल की मां रानी के साथ संडीला से वापस घर लौटे, तो घर के बाहर बैठे ताई के परिवार वालों से जमीन को लेकर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान के बेटों और परिवार वालों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सूरज, उनकी मां रानी, 19 साल की बहन लाली और 15 साल का भाई गुलशन बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित के पिता राजेंद्र पाल ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?




