Hardoi : रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की गाड़ी मुड़ते समय पलटी, हालत चिंताजनक

जानकारी के अनुसार, नगरा दाराशाह गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राम महेश पुत्र लक्ष्मण अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सौरंगपुर गांव गए थे। वहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी चौधरियापुर गांव के पास

Jun 7, 2026 - 22:34
 0  3
Hardoi : रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की गाड़ी मुड़ते समय पलटी, हालत चिंताजनक
Hardoi : रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की गाड़ी मुड़ते समय पलटी, हालत चिंताजनक

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद घायल को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, नगरा दाराशाह गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राम महेश पुत्र लक्ष्मण अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सौरंगपुर गांव गए थे। वहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी चौधरियापुर गांव के पास एक मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राम महेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया है, लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow