Hardoi : छुट्टी देने के बदले स्टाफ नर्स ने मांगी रिश्वत, प्रसूता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, यह मामला स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गृह जनपद हरदोई का है। सतौथा गांव के रहने वाले कृष्णकांत दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके साले की पत्नी आकांक्षा को प्रसव पीड़ा होने के कारण

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 22:41
60 Views
Hardoi : छुट्टी देने के बदले स्टाफ नर्स ने मांगी रिश्वत, प्रसूता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
Hardoi : छुट्टी देने के बदले स्टाफ नर्स ने मांगी रिश्वत, प्रसूता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स और सफाईकर्मी पर प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी देने के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि जच्चा-बच्चा को घर ले जाने की एवज में उनसे एक हजार रुपये की मांग की गई। पैसे न देने पर उन्हें बाहर से महंगी दवाइयां लाने की पर्ची थमा दी गई। इस बात से नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गृह जनपद हरदोई का है। सतौथा गांव के रहने वाले कृष्णकांत दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके साले की पत्नी आकांक्षा को प्रसव पीड़ा होने के कारण हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगले दिन जब वे जच्चा-बच्चा की छुट्टी कराने पहुंचे, तो वहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स और एक महिला सफाईकर्मी ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये देने से मना किया, तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और बाहर के एक निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर लाने को कहा। परिजनों ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। दूसरी ओर, अस्पताल की स्टाफ नर्स सुमन लता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow