Hardoi : ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके

Jun 7, 2026 - 22:22
 0  2
Hardoi : ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Hardoi : ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल व्यक्ति को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रामनरेश पुत्र परशुराम बाइक से करनपुर मतनी गांव के बाजार में कुछ सामान खरीदने आए थे। जब वे बाजार से काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें एक निजी गाड़ी की मदद से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow