Saharanpur : टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने वितरित किए कन्यादान चेक, अब तक 556 शिक्षक परिवारों की बड़ी आर्थिक मदद

प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर फर्रुख हसन ने नई मंडल और जिला टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टीम किसी भी शिक्षक की मृत्यु होने पर सीधे उनके परिवार के नामांकित सदस्य के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजने का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल संयोजक विन

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 22:11
22 Views
Saharanpur : टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने वितरित किए कन्यादान चेक, अब तक 556 शिक्षक परिवारों की बड़ी आर्थिक मदद
Saharanpur : टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने वितरित किए कन्यादान चेक, अब तक 556 शिक्षक परिवारों की बड़ी आर्थिक मदद

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कन्यादान चेक वितरण और मंडल-जिला टीम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 9 लाभान्वित शिक्षकों की बेटियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में चेक बांटे गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर फर्रुख हसन, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन भटोनिया, मंडल संयोजक विनय शर्मा, मंडल सह संयोजक भारत कुमार, जिला संयोजक संजय सहगल और जिला प्रवक्ता दीपिका बालियान ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन भटोनिया ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम की स्थापना विवेकानंद आर्य, सुधेश पांडेय और संजीव रजक ने मिलकर की थी। इस संगठन से शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारी जुड़कर किसी साथी शिक्षक के निधन पर उनके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाते हैं। संगठन द्वारा अब तक 556 दिवंगत शिक्षक परिवारों को लगभग 247 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर फर्रुख हसन ने नई मंडल और जिला टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टीम किसी भी शिक्षक की मृत्यु होने पर सीधे उनके परिवार के नामांकित सदस्य के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजने का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल संयोजक विनय कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों से इस संगठन से जुड़ने और लगातार सहयोग करने की अपील की। नए जिला संयोजक संजय सहगल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नावेद अंसारी ने किया। इस मौके पर भारत कुमार, गुलशेर अहमद, प्रदीप गुप्ता, अमित कश्यप, शिव दयाल, लोकेश कुमार, हरिपाल, अक्षय कुमार, रेणु बाला, उदित वत्स, भानू प्रताप सिंह, कुलबीर चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, दिनेश वर्मा, श्रीकांत और रविंद्र बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow