Hardoi : सड़क पार करते समय बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल
हादसे को देख आस-पास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने बता
Report : अभिषेक त्रिवेदी
सवायजपुर थाना क्षेत्र के सोनेपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची साइकिल से सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल बच्ची को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोनेपुर गांव के रहने वाले राजेश की बेटी मंशिखा साइकिल पर सवार होकर गांव के बाहर बनी एक दुकान से घर का कुछ जरूरी सामान लेने जा रही थी। जैसे ही वह रास्ते में पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे को देख आस-पास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?




