Hardoi : ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, पिता के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने अरवल पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 20 साल की बेटी अपनी ससुराल से रात के वक्त बिना बताए कहीं चली गई थी। इस घटना के बाद उनके दामाद ने सबसे पहले स्थानीय थाने में जाकर पत्नी के अचानक ला

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 22:31
16 Views
Hardoi : ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, पिता के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Hardoi : ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, पिता के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Advertisement
Advertisement

Report : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के पिता ने अपने ही गांव के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और लापता महिला की तलाश तेज कर दी है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने अरवल पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 20 साल की बेटी अपनी ससुराल से रात के वक्त बिना बताए कहीं चली गई थी। इस घटना के बाद उनके दामाद ने सबसे पहले स्थानीय थाने में जाकर पत्नी के अचानक लापता होने की सूचना दी थी। पीड़िता के पिता के मुताबिक, बाद में उन्हें छानबीन के दौरान पता चला कि उनके ही गांव का रहने वाला वल्ली उर्फ अनुपम उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लापता विवाहिता का पता लगाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement