Hardoi : युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम पसरा

घटना की जानकारी मिलते ही अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों

Jun 20, 2026 - 13:02
 0  4
Hardoi : युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम पसरा
Hardoi : युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम पसरा

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवदी

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के महमदपुर मजरा चांदा महमदपुर गाँव में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कौशलेंद्र दीक्षित का 28 वर्षीय बेटा अनुराग दीक्षित किसानी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी कि अनुराग शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर गई हुई थी। शाम को लगभग साढ़े छह बजे अनुराग ने सूने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब घर के लोग कमरे की तरफ गए, तो उसका शव फंदे से झूलता देख चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow