Hardoi : संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से महिला की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति संतोष ने पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पहले रिंकी की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसका ल

Jun 7, 2026 - 22:48
20 Views
Hardoi : संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से महिला की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Hardoi : संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से महिला की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा पीने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, महिला ने घर में रखी गेहूं की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली थी। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पनुआ गांव के रहने वाले संतोष दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं और कुछ दिन पहले ही गांव वापस आए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय उनकी 45 वर्षीय पत्नी रिंकी ने अचानक घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। दवा पेट में जाते ही उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ गई। बेचैनी बढ़ती देख परिवार के लोग उसे तुरंत कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति संतोष ने पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पहले रिंकी की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। मृतका अपने पीछे पति, बेटी काजल और दो बेटों राज व नीरज को छोड़ गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow