Hardoi : पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की नकदी और सामान समेटकर चोर फरार

लोगों का कहना है कि जब रसूखदार व्यक्तियों के घरों और पुलिस पिकेट के पास ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दीपक गुर्जर ने मौके की जांच-पड़ताल की। पीड़ि

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 22:47
21 Views
Hardoi : पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की नकदी और सामान समेटकर चोर फरार
Hardoi : पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की नकदी और सामान समेटकर चोर फरार

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कस्बे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर स्थित दो गुमटियों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। यह घटना ब्लॉक प्रमुख आवास के ठीक सामने हुई, जहां रात के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। इस चोरी के बाद स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात हरपालपुर कस्बे के पलिया तिराहे पर हुई, जहां ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप का निवास स्थान है। सुरक्षा के लिहाज से इस तिराहे पर रात भर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है, लेकिन चोरों ने बड़ी आसानी से चोरी की इस घटना को अंजाम दे दिया। कस्बे के रहने वाले अनुराग शुक्ला और मलौथा गांव के गौरव सिंह की पान-मसाले की गुमटियों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने गौरव सिंह की दुकान का ताला चटकाकर वहां रखे करीब 3 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, सिगरेट और भारी मात्रा में कीमती पान-मसाला चुरा लिया।

इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख आवास के ठीक सामने स्थित अनुराग शुक्ला की दुकान का भी सारा सामान समेटकर चोर भाग निकले। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि जब रसूखदार व्यक्तियों के घरों और पुलिस पिकेट के पास ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा। घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दीपक गुर्जर ने मौके की जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुकानदारों ने हरपालपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग शिकायत पत्र सौंपे हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow