Hardoi : खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये, साइबर ठगी का शिकार हुए युवक की शिकायत पर केस दर्ज
शुरुआती जांच में सामने आया कि उनके खाते से निकाली गई यह रकम असम के पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में भेजी गई थी और साइबर ठगों ने वहां से भी इस पैसे को निकाल लिया है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर
Report : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बैठापुर गांव का एक युवक साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गया है। शातिर ठगों ने युवक के बैंक खाते से 50 हजार रुपये की रकम पार कर दी। पीड़ित युवक को इस बात की भनक तब लगी जब उसके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बैठापुर गांव के रहने वाले सर्वेन्द्र कुमार पुत्र अजयपाल का हरपालपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। दोपहर के समय उनके मोबाइल फोन पर अचानक कुछ संदेश आए, जिन्हें देखने पर उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 50 हजार रुपये कट चुके हैं। अनजान मैसेज से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही सर्वेन्द्र के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई।
शुरुआती जांच में सामने आया कि उनके खाते से निकाली गई यह रकम असम के पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में भेजी गई थी और साइबर ठगों ने वहां से भी इस पैसे को निकाल लिया है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम बैंक खातों की डिटेल के जरिए ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?




