Hardoi : युवक के बैंक खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मामला

सिमरिया गांव के रहने वाले पीड़ित नरसिंह पुत्र रामहीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया की हरपालपुर शाखा में है। रात के समय अचानक उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आए, जिससे उन्हें पता चला कि उनके खाते से तीन बा

Jun 19, 2026 - 17:30
 0  17
Hardoi : युवक के बैंक खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मामला
Hardoi : युवक के बैंक खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मामला

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। एक अज्ञात जालसाज ने युवक के बैंक खाते से तीन बार में कुल 41,280 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सिमरिया गांव के रहने वाले पीड़ित नरसिंह पुत्र रामहीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया की हरपालपुर शाखा में है। रात के समय अचानक उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आए, जिससे उन्हें पता चला कि उनके खाते से तीन बार में कुल 41,280 रुपये गायब हो चुके हैं। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर टीम और स्थानीय पुलिस मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow