Hardoi : खेत की मेंड़ तोड़ने और खंभे उखाड़ने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने बताया कि पलिया पूर्व सीसाला में उनका एक भूखंड है। इस जमीन पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर के चकबंदी आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करके मेंड़बंदी कराई थी और वहां खंभे लगवाए थे। आरोप है कि राजस्व कर्मचा

Jun 19, 2026 - 17:28
 0  13
Hardoi : खेत की मेंड़ तोड़ने और खंभे उखाड़ने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hardoi : खेत की मेंड़ तोड़ने और खंभे उखाड़ने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में एक महिला के खेत की मेंड़बंदी तोड़ने, खंभे उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला पलिया पूर्व सीसाला का है। वर्तमान में थाना कोतवाली शहर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता निर्मला मिश्रा पत्नी अखिलेश राजन मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दी है।

पीड़िता ने बताया कि पलिया पूर्व सीसाला में उनका एक भूखंड है। इस जमीन पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर के चकबंदी आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करके मेंड़बंदी कराई थी और वहां खंभे लगवाए थे। आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों के जाने के बाद गांव के ही गुड्डू यादव, जगन्नाथ यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनके खेत की मेंड़ें तोड़ दीं। इन लोगों ने खेत के एक हिस्से को जबरन अपने खेत में मिला लिया और वहां लगे सरकारी खंभे भी उखाड़ फेंके। जब पीड़िता के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले भी जब पैमाइश हुई थी, तब भी आरोपियों ने उनके खेत की मेंड़ें तोड़ दी थीं। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी जांच की जा रही है।

Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow