Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
इसके साथ ही युवाओं ने केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कागजों में तो कनेक्शन पूरे दिखा दिए गए हैं और पाइपलाइन भी बिछ गई है, लेकिन जमीन पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में परीक्षा प्रक्रियाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और जल जीवन मिशन के कामों में लापरवाही के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामसभा दियोहरी के युवा ग्राम प्रधान अराज सिंह सिद्धू के नेतृत्व में युवाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को सौंपा। युवाओं का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इससे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य और देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। कार्यकर्ताओं ने इन मामलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
इसके साथ ही युवाओं ने केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कागजों में तो कनेक्शन पूरे दिखा दिए गए हैं और पाइपलाइन भी बिछ गई है, लेकिन जमीन पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। इसके अलावा, हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख निहंग सिंहों और स्थानीय लोगों के बीच हुई घटना की भी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नाजिम अली, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ कुमार, नगराध्यक्ष साहिल, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, जावेद अली, प्रशांत कुमार, राहुल, सबद सिंह, आकाश, अली, अलनूर और साजिद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




