Bajpur : ठेका प्रथा खत्म करने के लिए सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि ठेका प्रथा के कारण उनका शोषण हो रहा है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए सुरेश कुमार लालाजी, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, उमेश

By INA News Desk
Jun 19, 2026 - 17:02
23 Views
Bajpur : ठेका प्रथा खत्म करने के लिए सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bajpur : ठेका प्रथा खत्म करने के लिए सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में सफाई कार्य में चल रही ठेका प्रथा को पूरी तरह बंद करने सहित आठ जरूरी मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने विरोध दर्ज कराया है। सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को सौंपा।

कर्मचारियों का कहना है कि ठेका प्रथा के कारण उनका शोषण हो रहा है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए सुरेश कुमार लालाजी, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, उमेश कुमार, बंटी कुमार, मुकेश कुमार और राजेश कुमार सहित कई अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow