Hardoi : पुत्र ने मां के साथ की मारपीट, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला से मिली तहरीर के आ
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल थाना क्षेत्र के विजना गांव में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी ही मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। विजना गांव की रहने वाली राजरानी पत्नी राजाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र सुशील घर के दरवाजे पर आया और अचानक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पुत्र ने लात-घूंसों से अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह चोटिल हो गईं।
पीड़िता की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?




