Hardoi : हरदोई में दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, प्रधान पति सहित पांच लोग गंभीर घायल
इस हादसे में प्रधान पति जल सिंह सहित दोनों गाड़ियों में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहनों के अंदर ही फंस गए। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला और उपनिरीक्षक महेश यादव पुलिस
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई जिले में रात के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ग्राम प्रधान के पति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-कटरा मार्ग पर लमकन पुल के पास हुई, जहां दो बोलेरो गाड़ियों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद जिले के शुभना मड़ैया गांव के रहने वाले संजू अपने दस साल के भतीजे पीयूष के साथ गाड़ी से सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में रूपापुर के पास उन्होंने सांडी क्षेत्र के डावा गांव निवासी पिंटू और अतुल को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
संजू की गाड़ी जैसे ही लमकन गांव के पास पहुंची, तभी सामने से महितापुर गांव की महिला प्रधान खुशबू के पति जल सिंह की गाड़ी आ गई। रफ्तार तेज होने की वजह से दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई।
इस हादसे में प्रधान पति जल सिंह सहित दोनों गाड़ियों में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहनों के अंदर ही फंस गए। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला और उपनिरीक्षक महेश यादव पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Click : Bajpur : भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?




