Bajpur : दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर बच्चों और बुजुर्ग महिला को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह बच्चों की देखभाल के लिए उनकी जमीन पर जाती हैं, तो गांव के कुछ दबंग लोग वहां अपने खनन के डंपर और अन्य वाहन जबरन खड़े कर देते हैं। जब इन वाहनों को हटाने के लिए कहा जाता

Apr 28, 2026 - 21:20
 0  5
Bajpur : दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर बच्चों और बुजुर्ग महिला को दी जान से मारने की धमकी
Bajpur : दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर बच्चों और बुजुर्ग महिला को दी जान से मारने की धमकी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के रतनपुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला ने दबंगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विमला देवी अपने नाती-पोतों के साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. अमृता शर्मा के पास पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी रतनपुरा में हुई थी, जिसकी मौत हो चुकी है। बेटी के तीन बच्चे मोंटी (15 वर्ष), मोनिका (14 वर्ष) और प्रिंस (10 वर्ष) अपनी नानी के पास ही रहते हैं क्योंकि उनका पिता नशे की लत का शिकार है।

पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह बच्चों की देखभाल के लिए उनकी जमीन पर जाती हैं, तो गांव के कुछ दबंग लोग वहां अपने खनन के डंपर और अन्य वाहन जबरन खड़े कर देते हैं। जब इन वाहनों को हटाने के लिए कहा जाता है, तो आरोपी गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। विमला देवी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे परिवार डरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow