Deoband : पाहुपुर फायरिंग प्रकरण: जिला अस्पताल में बिगड़ी दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश की हालत

बता दें, कि 25 अप्रैल को पाहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। इसमें दसवीं कक्षा के छात्र बचीटी गांव निवासी वेदांश त्यागी और अंकुश

Apr 28, 2026 - 21:16
23 Views
Deoband : पाहुपुर फायरिंग प्रकरण: जिला अस्पताल में बिगड़ी दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश की हालत
Deoband : पाहुपुर फायरिंग प्रकरण: जिला अस्पताल में बिगड़ी दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश की हालत

चिकित्सकों ने नाजुक हालत में उसे पिलखनी मेडिकल रेफर किया

देवबंद। खेड़ामुगल क्षेत्र के पाहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में छर्रे लगने से घायल दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे पिलखनी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बता दें, कि 25 अप्रैल को पाहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। इसमें दसवीं कक्षा के छात्र बचीटी गांव निवासी वेदांश त्यागी और अंकुश गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें नांगल सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

सोमवार को छात्र अंकुश की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे चिकित्सकों ने उसे पिलखनी के लिए रेफर कर दिया। अंकुश की हालत बिगड़ने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रही है। जिसे परिजन और चिकित्सक मुश्किल से संभालते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व गोली चलाने वाले चार किशोरों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया था।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow