Deoband : राजस्व वसूली बढ़ाएं वरना कार्रवाई को तैयार रहें कर्मचारी, वसूली में सुस्ती बरतने पर उपखंड अधिकारी ने चेताया

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने राजस्व वसूली में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए

Apr 28, 2026 - 21:14
22 Views
Deoband : राजस्व वसूली बढ़ाएं वरना कार्रवाई को तैयार रहें कर्मचारी, वसूली में सुस्ती बरतने पर उपखंड अधिकारी ने चेताया
Deoband : राजस्व वसूली बढ़ाएं वरना कार्रवाई को तैयार रहें कर्मचारी, वसूली में सुस्ती बरतने पर उपखंड अधिकारी ने चेताया

देवबंद। राजस्व वसूली में सुस्ती दिखाने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। निगम के उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने बैठक के दौरान दो टूक चेतावनी दी है यदि राजस्व वसूली नहीं बढ़ाई गई तो कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने राजस्व वसूली में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी नहीं की गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर में करीब 26 हजार उपभोक्ता हैं, जिन पर बिजली बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए बुधवार (आज) से दो दिवसीय महाडिस्कनेक्शन अभियान चलाया जाएगा। कई टीमें इन उपभोक्ताओं के परिसरों में जाकर उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेंगी। इस मौके पर अवर अभियंता गुलशन झा, विष्णु कोठारी, मोहम्मद जीशान, संजय, पिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow