Bajpur : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी की पकड़ न होने से ग्रामीण नाराज थे। प्रदर्शन के दौरान एसएसआई विक्रम धामी ने भीड़ को शांत कराया और आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। उन्होंने

By INA News Desk
Apr 26, 2026 - 20:20
27 Views
Bajpur : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी
Bajpur : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर के भट्टपुरी गांव में सड़क हादसे में रवि नाम के युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने कोतवाली के मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया और आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग की। दरअसल, कुछ समय पहले नैनीताल हाईवे पर हुए एक एक्सीडेंट में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी की पकड़ न होने से ग्रामीण नाराज थे। प्रदर्शन के दौरान एसएसआई विक्रम धामी ने भीड़ को शांत कराया और आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। धरने में मुख्य रूप से मृतक की पत्नी आशा देवी, राजू, हिमांशु, सत्य ठाकुर, हर प्रसाद, रजनी, कौशल देवी, लक्ष्मी और नेहा सहित कई लोग शामिल हुए।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow