Sambhal : 12,135 वक्फ संपत्तियाँ निरस्त- लापरवाही या सिस्टम की सख्ती? यूपी में मचा हड़कंप

वक्फ विकास निगम के निदेशक इमरान अहमद तुर्की के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि तकनीकी और दस्तावेजी खामियों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में वक्फ संपत्तियों का डेटा ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, लेकिन जिन संपत्तियों का पूरा और सही ब्योरा न

Apr 26, 2026 - 20:23
 0  3
Sambhal : 12,135 वक्फ संपत्तियाँ निरस्त- लापरवाही या सिस्टम की सख्ती? यूपी में मचा हड़कंप
इमरान अहमद तुर्की, निदेशक, वक्फ विकास निगम, उत्तर प्रदेश सरकार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले के बाद हज़ारों मुतवल्लियों और संबंधित लोगों में चिंता बढ़ गई है। वक्फ विकास निगम के निदेशक इमरान अहमद तुर्की के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि तकनीकी और दस्तावेजी खामियों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में वक्फ संपत्तियों का डेटा ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, लेकिन जिन संपत्तियों का पूरा और सही ब्योरा नहीं दिया गया, वे सिस्टम में दर्ज नहीं हो सकीं। तुर्की ने साफ कहा कि जिन लोगों ने अपनी संपत्तियों का सही रिकॉर्ड जैसे वक्फ नंबर, जमीन का विवरण, रजिस्ट्रेशन जानकारी अपलोड नहीं किया, उनकी ही संपत्तियाँ खारिज हुई हैं।

उन्होंने इसे “लोगों की अपनी कमी” बताया। सरकार पहले ही कई बार समय सीमा बढ़ा चुकी है और अब 6 जून आखिरी तारीख तय की गई है। हालांकि, आगे समय बढ़ेगा या नहीं, इस पर फैसला सरकार ही करेगी। जिनकी संपत्तियाँ निरस्त हुई हैं, उनके लिए साफ निर्देश हैं पुराने रिकॉर्ड निकालकर सही विवरण के साथ दोबारा आवेदन करें। सही मिलान होने पर पंजीकरण बहाल हो सकता है। यह मामला अब प्रदेश में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जहां एक ओर पारदर्शिता की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर लापरवाही की कीमत लोगों को भारी पड़ती दिख रही है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow