Sambhal : ASI संरक्षित कारवां सराय पर चला बुलडोजर: दो अवैध मकान जमींदोज, 150 कब्जों पर अगली बारी!

यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जहां हाल ही में डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जे हटाने के सख्त आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा करीब 29 लाख रुपये की लागत से इस ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार कर इसे पिकनिक स्पॉट

Apr 26, 2026 - 20:26
 0  5
Sambhal : ASI संरक्षित कारवां सराय पर चला बुलडोजर: दो अवैध मकान जमींदोज, 150 कब्जों पर अगली बारी!
Sambhal : ASI संरक्षित कारवां सराय पर चला बुलडोजर: दो अवैध मकान जमींदोज, 150 कब्जों पर अगली बारी!

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई संरक्षित ऐतिहासिक धरोहर कारवां सराय की जमीन पर बने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया। गांव मोहम्मदपुर सौंधन स्थित शाहजहांकालीन गेटवे ऑफ कारवां सराय के पास बने दो अवैध मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जहां हाल ही में डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जे हटाने के सख्त आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा करीब 29 लाख रुपये की लागत से इस ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार कर इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद यहां बड़े पैमाने पर कब्जे हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने दो कब्जेदारों को खुद से मकान हटाने के लिए 8 दिन की मोहलत भी दी है। हालांकि चेतावनी साफ है समय सीमा के बाद सख्त कार्रवाई तय है। चौंकाने वाली बात यह है कि एएसआई की इस जमीन पर करीब 100 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं, जबकि गेटवे के अंदर ही लगभग 150 अवैध मकान खड़े हैं। प्रशासन अब इन सभी को हटाने और अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में सम्भल में और बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow