Sambhal News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सम्भल में सपा का गुस्सा सातवें आसमान पर, पदयात्रा के बाद पुतला दहन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ’

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 18:16
7 Views
Sambhal News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सम्भल में सपा का गुस्सा सातवें आसमान पर, पदयात्रा के बाद पुतला दहन
असगर अली अंसारी, जिलाध्यक्ष सपा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ’ अभियान के तहत सम्भल में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान असली मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं और विधायकों ने जिलाधिकारी से मिलकर इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद पार्टी को राहत मिली। असगर अली अंसारी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है और इसी विरोध के तहत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं ने इसे अपने विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बताया। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में सम्भल के तीनों सपा विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चन्दौसी विधानसभा से टिकट के दावेदार भी मौजूद रहे।

Also Read- Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की आंधी, 46 दिनों में 352 करोड़ पार; 400 करोड़ी क्लब से बस इतनी दूर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow