Sambhal News: सम्भल में रिटायर्ड दरोगा बने डिजिटल अरेस्ट के शिकार, ₹16 लाख की साइबर ठगी; पुलिस ने ₹6 लाख कराए वापस

चंदौसी निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए। व्हाट्सऐप

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 18:39
8 Views
Sambhal News: सम्भल में रिटायर्ड दरोगा बने डिजिटल अरेस्ट के शिकार, ₹16 लाख की साइबर ठगी; पुलिस ने ₹6 लाख कराए वापस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: चंदौसी निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए। व्हाट्सऐप पर लेटर भेजने और फिर फोन कॉल के जरिए धमकाकर साइबर ठगों ने उनके खाते से करीब ₹16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना बीती 13/14 अगस्त की रात की बताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर थाना पुलिस ने खाते से हुई रकम के ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल शुरू की। साइबर थाना इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र के नेतृत्व में टीम ने पैसों की ट्रेल खंगाली तो करीब ₹6 लाख रुपये एक 'नेक्स्ट जेन फाइनेंस' नाम की कंपनी के खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त रकम को होल्ड कराया और साइबर फ्रॉड के शिकार हुए सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को ₹6 लाख रुपये वापस करा दिए। एसपी सम्भल विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई से पीड़ित रिटायर्ड दरोगा को बड़ी राहत मिली है, जबकि बाकी रकम की बरामदगी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Also Read- Maharashtra TET Paper Leak: जूते के इनसोल में छिपाकर बाहर निकाला गया था पर्चा, पुलिस ने दाखिल की 3500 पन्नों की चार्जशीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow