हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग ऐप से साइबर ठगी करने वाला 10 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार।

साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना

Jun 1, 2026 - 15:17
27 Views
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग ऐप से साइबर ठगी करने वाला 10 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार।
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग ऐप से साइबर ठगी करने वाला 10 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार।

हरदोई। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय एवं अंतरप्रांतीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक और बड़ी मात्रा में यूपीआई आईडी से जुड़ा डिजिटल डाटा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान 31 मई 2026 को साइबर थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर तथा छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं।

ऐसे देते थे साइबर ठगी को अंजाम

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह कई टीमों में बंटकर काम करता था। एक टीम फर्जी वेबसाइट और गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को आकर्षक लाभ का झांसा देकर निवेश कराती थी। दूसरी टीम सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराती थी, जबकि तीसरी और चौथी टीम यूपीआई आईडी बनाकर तथा विभिन्न खातों के माध्यम से ठगी की रकम का लेनदेन करती थी। गिरोह KABOOK, Sport99, RolexPanel और Lotus365 जैसी वेबसाइटों का इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड को अंजाम देता था।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • 04 लैपटॉप
  • 02 टैबलेट
  • 26 मोबाइल फोन सिम सहित
  • 42 अतिरिक्त सिम कार्ड
  • 06 एटीएम कार्ड
  • 04 पासबुक
  • आधार कार्ड की हार्ड कॉपी एवं अन्य व्यक्तियों के दस्तावेज
  • भारी मात्रा में यूपीआई आईडी से संबंधित डिजिटल डाटा

बरामद किया है।

मुकदमा दर्ज, भेजे गए जेल

इस मामले में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Also Read- मुजफ्फरपुर में खूनी गैंगवार से दहला अमर सिनेमा रोड, पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के मुख्य शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow