Hardoi: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान, तंबाकू सेवन न करने की दिलाई गई शपथ।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (एनटीसीपी) द्वारा जनपद भर में व्यापक जागरूकता

Jun 1, 2026 - 15:05
 0  5
Hardoi: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान, तंबाकू सेवन न करने की दिलाई गई शपथ।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान, तंबाकू सेवन न करने की दिलाई गई शपथ।

हरदोई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (एनटीसीपी) द्वारा जनपद भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की थीम “Unmasking the Appeal: Countering Nicotine and Tobacco Addiction” के तहत लोगों को तंबाकू और निकोटीन की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय तथा एस.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और आमजन को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एनटीसीपी के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू सेवन कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे की लत से बचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)-2003 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन करना दंडनीय अपराध है। साथ ही तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री कानूनन प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान भी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू का सेवन फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, श्वसन संबंधी बीमारियों, मधुमेह, दृष्टि दोष, हड्डियों की कमजोरी, मसूड़ों की बीमारी और पेट के अल्सर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कार्यक्रम में जिला सलाहकार एनटीसीपी डॉ. शिवम गुप्ता, एफएलसी नीरज गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तरन्नुम बानों, डाटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में मतगणना से पहले ही आम आदमी पार्टी को मिली बंपर बढ़त, 80 प्रत्याशी निर्विरोध जीते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।