Hardoi: भीषण गर्मी का अलर्ट: लू से बचाव के लिए CMO की एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील। 

जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू (हीट वेव/हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भवनाथ पांडे ने जनमानस

Apr 24, 2026 - 19:11
191 Views
Hardoi: भीषण गर्मी का अलर्ट: लू से बचाव के लिए CMO की एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील। 
भीषण गर्मी का अलर्ट: लू से बचाव के लिए CMO की एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील। 

हरदोई: जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू (हीट वेव/हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भवनाथ पांडे ने जनमानस के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी के जरिए लू से बचाव संभव है।

CMO ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हीट स्ट्रोक के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, शुष्क त्वचा, पसीना आना बंद होना, भ्रम (कन्फ्यूजन), तेज नाड़ी, बेहोशी और गंभीर स्थिति में कोमा शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।

उन्होंने बताया कि कुछ वर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, जिनमें गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, खुले में काम करने वाले श्रमिक व किसान, गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, निराश्रित एवं दिव्यांगजन शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां

CMO के अनुसार, हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। नया गांव मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय और जिला अस्पताल में विशेष वार्ड एवं कोल्ड रूम स्थापित किए गए हैं, जहां एसी, कूलर, ठंडा पानी और आइस पैक की व्यवस्था है।
साथ ही, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर 4-4 बेड आरक्षित किए गए हैं और कोल्ड रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हीट वेव से संबंधित दैनिक रिपोर्ट आईएचआईपी (IHIP) पोर्टल पर भेजी जा रही है, जो फिलहाल शून्य है।

क्या करें (बचाव के उपाय)

  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें
  • हमेशा पानी साथ रखें और नियमित अंतराल पर पीते रहें
  • शरीर गर्म लगे तो स्नान करें
  • नींबू पानी, लस्सी, छाछ, ओआरएस जैसे पेय का सेवन करें
  • घर को ठंडा रखने की व्यवस्था करें
  • काम के बीच-बीच में आराम करें

क्या न करें

  • तेज धूप में बाहर निकलने से बचें
  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष रूप से बाहर न जाएं
  • शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें
  • बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन या धूप में अकेला न छोड़ें
  • तली-भुनी और ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें कम खाएं
  • अत्यधिक गर्मी में भारी श्रम से बचें

CMO ने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही लू से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। लोगों से अपील है कि एडवाइजरी का पालन करें और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी ध्यान रखें।

Also Read- LPG सप्लाई पर युद्ध का साया: घरेलू गैस सिलेंडर में 14.2 किलो के बजाय मिल सकती है केवल 10 किलो गैस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow