Hardoi: हरदोई में हीटवेव का अलर्ट: डीएम अनुनय झा की अपील, दोपहर में घर से निकलने से बचें। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के तहत प्रदेश के कुछ जनपदों में हीटवेव/

May 22, 2026 - 18:37
 0  2
Hardoi: हरदोई में हीटवेव का अलर्ट: डीएम अनुनय झा की अपील, दोपहर में घर से निकलने से बचें। 
हरदोई में हीटवेव का अलर्ट: डीएम अनुनय झा की अपील, दोपहर में घर से निकलने से बचें। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के तहत प्रदेश के कुछ जनपदों में हीटवेव/ उष्ण लहर/लू चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसमें जनपद हरदोई को येलो जोन में चिन्हित किया गया है और 23 मई 2026 तक हीटवेव/उच्ण लहर/लू चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि हीटवेव/उष्ण लहर/लू से बचाव हेतु दिये दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। अत्यधिक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलते समय सिर एवं शरीर को ढकें, टोपी, गमछा, दुपट्टा या छाते का प्रयोग अवश्य करें, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करें, शरीर को हाइड्रेट रखने हेतु दिनभर पानी पीते रहें। ओआरएस, शिकंजी, आमपना, नींबू पानी आदि का सेवन लाभकारी है, सूती एवं हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, जो पसीना सोख सकें और शरीर को ठंडा रखें, संतुलित एवं हल्का आहार लें। ताजे फल, सलाद एवं तरल पदार्थों का सेवन करें। तली-भुनी एवं गरिष्ठ खाद्य सामग्री से परहेज करें, यथासंभव छायादार या ठंडी जगह पर रहें पंखा, कूलर या ए०सी० युक्त स्थानों में समय बिताएं, खेतों में कार्य करने वाले कृषक दोपहर में कार्य करने से बचें प्रातः या सायंकाल के समय ही कार्य करें सिर एवं गर्दन को गमछा या टोपी से ढकें और अत्यधिक पसीना, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या बेचौनी जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत छायादार स्थान पर विश्राम करें और चिकित्सक से संपर्क करें व लू लगने के लक्षणों को पहचानें और समय पर उपचार लें तथा पशुओं को छायादार स्थान पर बांधे तथा उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं। घरों की छतों पर पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करें।

Also Read- Hardoi: जन सुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 96 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।