Hardoi: सोशल मीडिया पर उकसावे से बिगड़ी कानून व्यवस्था, तीन युवक गिरफ्तार; 'लापता' की खबरों का पुलिस ने किया खंडन। 

जनपद के थाना मल्लावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़ी रसूलपुर (शिल्पी कुशवाह प्रकरण) को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाऊ

Apr 24, 2026 - 19:27
32 Views
Hardoi: सोशल मीडिया पर उकसावे से बिगड़ी कानून व्यवस्था, तीन युवक गिरफ्तार; 'लापता' की खबरों का पुलिस ने किया खंडन। 
AI Image

हरदोई: जनपद के थाना मल्लावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़ी रसूलपुर (शिल्पी कुशवाह प्रकरण) को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाऊ पोस्ट के जरिए जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार कुछ व्यक्तियों व संगठनों ने आम जनता को गुमराह कर 23 अप्रैल को गांव में एकत्र होने का आवाहन किया, जिसके चलते करीब 150 लोग गांव पहुंच गए। इस दौरान भीड़ द्वारा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की स्थिति उत्पन्न हुई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न संगठनों व व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के तहत तीन युवकों—

  • संदीप मौर्या (26 वर्ष)
  • विपिन मौर्या (23 वर्ष)
  • अमन मौर्या (21 वर्ष)
    निवासी ग्राम उसरहा, थाना कछौना—को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।

“लापता” की खबरें पूरी तरह भ्रामक: पुलिस
इस बीच सोशल मीडिया पर इन तीनों युवकों के “लापता” होने की खबरें वायरल की जा रही हैं, जिन्हें हरदोई पुलिस ने सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह असत्य और निराधार बताया है।

मझिला क्षेत्र में फायरिंग: 10 वर्षीय बच्ची घायल, हालत खतरे से बाहर

एक अन्य घटना में थाना मझिला क्षेत्र के लोकपुर के पास ई-रिक्शा से जा रही 10 वर्षीय आयूषी (निवासी कादरी गेट, फर्रुखाबाद) को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। आयूषी अपनी मां और भाई के साथ ननिहाल (ग्राम पारा, हरदोई) से वापस घर जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है और तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत उप निरीक्षक सोनपाल सिंह के कंधों पर लगाए सितारे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow