Hardoi: हरदोई में गंगा एक्सप्रेस- वे उद्घाटन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद।
जनपद हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह
हरदोई: जनपद हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों पर प्रभावी रहेगी, जिसमें बाहरी (इंटर-डिस्ट्रिक्ट) और आंतरिक (इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट) मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, कानपुर, कन्नौज, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। कन्नौज से आने-जाने वाले भारी वाहनों को बक्सीपुरवा-बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट से आगरा एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना होगा। वहीं, फतेहगढ़ से लखनऊ जाने वाले वाहन हुल्लापुर चौराहे से शाहजहांपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
लखनऊ से हरदोई होकर उन्नाव, कन्नौज और कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को आगरा एक्सप्रेस-वे और NH-27 से होकर गुजरना होगा। इसी तरह, शाहजहांपुर-बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को NH-24 के जरिए डायवर्ट किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिनमें उन्नाव-बांगरमऊ से सण्डीला-मल्लावां मार्ग, सीतापुर से उन्नाव मार्ग, कन्नौज से हरदोई मार्ग और अल्हागंज-सवायजपुर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। आंतरिक व्यवस्था के तहत बघौली-माधौगंज, कछौना-गौसगंज, सण्डीला-मल्लावां, बिलग्राम-मल्लावां सहित कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
समयावधि:
यह ट्रैफिक डायवर्जन 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 28 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे से 29 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें। हालांकि, यह प्रतिबंध छोटे वाहनों पर लागू नहीं होगा।
Also Read- Hardoi : विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, शोभित ने स्कूल में किया टॉप
What's Your Reaction?









