Hardoi: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईटी एक्ट में कार्रवाई। 

जनपद के थाना बेनीगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते

Apr 24, 2026 - 18:50
41 Views
Hardoi: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईटी एक्ट में कार्रवाई। 
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईटी एक्ट में कार्रवाई। 

हरदोई। जनपद के थाना बेनीगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को फेसबुक प्लेटफॉर्म पर बीरेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बेनीगंज पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 152/26 धारा 299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

जांच के दौरान नामजद आरोपी बीरेन्द्र कुमार पुत्र जोधा, निवासी महमूदपुर थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भानुप्रताप, कांस्टेबल शुभम यादव व कांस्टेबल सदाकांत शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने से बचें।

Also Read- Hardoi : विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, शोभित ने स्कूल में किया टॉप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow