Hardoi: टेलीग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 चैनलों से करता था अवैध कमाई। 

हरदोई पुलिस की स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर थाना में दर्ज मुकदमे के त

May 19, 2026 - 16:14
39 Views
Hardoi: टेलीग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 चैनलों से करता था अवैध कमाई। 
टेलीग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 चैनलों से करता था अवैध कमाई। 

हरदोई पुलिस की स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर थाना में दर्ज मुकदमे के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए अवयस्क बच्चों के बीच अश्लील वीडियो और फोटो प्रसारित करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को थाना साइबर में सूचना मिली थी कि प्रयागराज निवासी विकास सिंह टेलीग्राम एप पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर सदस्यता शुल्क लेकर अश्लील कंटेंट भेज रहा है। इस मामले में साइबर थाना हरदोई में मुकदमा अपराध संख्या 06/26 धारा 294 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास सिंह पुत्र किशोर निवासी न्यू मार्केट शिवाला थाना घूरमंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाए थे, जिनमें करीब 7 हजार सदस्य जुड़े हुए थे। पुलिस को इन चैनलों से 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो मिली हैं।

पुलिस जांच में आरोपी के चार बैंक खाते भी सामने आए हैं, जिनमें करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। पुलिस अब इस रकम के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की वर्ष 2020 से इस अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाई गई है।गिरफ्तारी टीम में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली शहर पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow