Hardoi: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर। 

थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रुकैया

May 18, 2026 - 11:00
35 Views
Hardoi: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर। 
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर। 

सांडी। थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रुकैया 28 वर्ष ने सांडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम बच्चों के बीच विवाद हुआ था।रुकैया के अनुसार, वह बच्चों के विवाद की शिकायत लेकर युवक के घर गई थीं, जहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद वह अपने घर लौट आईं, लेकिन आरोपी उनके घर पहुंच गए और अभद्रता करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता रुकैया ने सांडी थाने में तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सांडी थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : हरदोई में अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित, बढ़े हुए मानदेय के चेक पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow